Menu
Eklingji Pattotsav Kailashpuri | एकलिंगजी पाटोत्सव
eklingji-pattotsav-kailashpuri.jpg
मेवाड़ केलेंडर अनुसार वैशाख कृष्ण पक्ष १ ( प्रतिपदा ) 3 अप्रैल शुक्रवार के दिन कैलाशपुरी में  भगवान श्री एकलिंगजीके लगभग समीप हो कर दर्शन करनेका अमूल्य अवसर है .

वैसे तो हम जब भी कैलाशपुरी जाते है तब मंदिरमे बहार से ही श्री एकलिंगनाथके दर्शन करते है लेकिन पाटोत्सवके दिन सभी भक्तजन मंदिर के अन्दर जाकर श्री एकलिंगजीके लगभग समीप हो कर दर्शन कर सकते हैं.

यह एक ऐसा अवसर है जब आप श्री एकलिंगजी के सभी मुखे दर्शन कर सकोगे, और वो भी बिलकुल करीब से. अभिभावकोंको पश्चिम द्वारसे लाइन में अन्दर जानेको मिलता है और दक्षिण द्वारसे दर्शन करके बहार निकलना होता है.

पाटोत्सव के दिन साधारण दिनोंकी तरह दर्शन सुबह 4:15 बजे खुलकर 7:00 बजेके आसपास बंद  हो जाते है लेकिन तुरंत बाद करीब 7:00  बजेके आसपास मंदिरमें अन्दर जानेके लिए नए सिरेसे औरतो और मर्दो की अलग अलग पंक्ति हो जाती है और थोड़ी ही देरमें पटाखेंकी सलामीके बाद दर्शन शुरू हो जाते है. (सालों पहले भगवानजीको तोपोंकी सलामी और बादमें बंदुकेंकी सलामीके बाद दर्शन खुलते थे।) करीब 10:00  बजे तक पाटोत्सव दर्शन का अवसर मिलता है , जो भी लाइन में खड़ा रहा होता है वो सभी को दर्शन का लाभ मिलता है.




पटोत्सव दर्शनको जानेवाले सभी श्रद्धालु कृपया ध्यान रखे की अपने सर ढक कर जानेवालेको ही मंदिर में प्रवेश मिलता है अन्यथा लाइनमें नंबर आयेगा तो भी बहार निकाल दिए जाओगे. इस लिए सर ढकनेके लिए एक्स्ट्रा कपडा साथ मे अवश्य ले.

ऐसा कहा जाता है की पाटोत्सव के करीब 7:00 बजेके दर्शन दरम्यान आप जो भी नजराना रखते हो वो रकम श्री एकलिंग नाथ की साल भर की पूजामे खर्च होती है. पाटोत्सव पूजा दरमयान श्री एकलिंगजी ट्रस्ट के अधिकारी एक जोला लेकर भगवानजी के सामने खड़े रहते है आप जो भी रकम भगवानके चरणोंमें अर्पित करते है वो रकम  उसी जोलेमें डाली जाती है और वो राशी भगवानकी पूजामें लगती है। प्रात:कालकी नियमित पूजा और दुपहर, शामकी पूजामें हमें यह अवसर नहीं मिलता .

पाटोत्सव दरम्यान पेलेस बेंड भगवानके सामने सुरावली बजाता रहता है.

आप यह अमूल्य अवसर का लाभ ले रहे हो ना ! 




एक आवश्यक बात पे आप सभीका ध्यान आकर्षित करना चाहुन्गाकी सुबह्के करीब 7:00 बजेसे ही पाटोत्सव दर्शनका लाभ मिलता है इसलिए अगर आपको कैलाशपुरिमें अगले दिन रातको आकर रुकना आवश्यक नहीं है आप उदयपुर अथवा नाथद्वारा जहाँ पर भी रुकनेकी सवलत मिलती है वहां रुक कर सुबह कैलाशपुरी आसानीसे आ सकते हो । 

रोडवेज और सारी प्राइवेट बस आपको सुबह समयसे पहले कैलाशपुरी पहुंचा देती है । लेकिन क्योंकि देलवारा के पास ओवरब्रीज बन रहा है, कृपया बस वालेसे स्पष्टता करलें की वो आपको कैलाशपुरी अन्दर उतारे अन्यथा आपको समयसे पहुँचने में बायपाससे छोटे व्हिकल से पहुचना पडेगा।

 जबतक दर्शनकी लाइन लगी रहती है आपको दर्शनका लाभ मिलता है ।

कृपया ध्यान रहे " किसीके भी लिए दर्शनकी कोई विशेष व्यस्था नहीं होती "




नोट :
● अगर किसी कारणसे दर्शनके समय अथवा तारीखमें बदलाव आएगा तो यहाँ आप सभीको सूचित करनेका प्रयास करूँगा।

● कैलाशपुरी मे धार्मिक गतिविधिके मेसेज आपको वोटसएप ब्रोडकास्ट लिस्ट द्वारा मीलते थे वो अब बंद कर दिए है। अब आपको गृप इन्वाइट लिंक से गृपसे जुडना होगा। योगेन्द्र पंड्या।

● यह संदेश कोइ सत्तावार / अधिकृत संदेश नहीं है । सिर्फ मार्गदर्शन हेतु प्रसारित की गई सूचना है । 

● अगर उक्त कार्यक्रममें कोई बदलाव होगा तो आपको सूचित करनेका प्रयास करुंगा । 

● जय श्री एकलिंग प्रभु ___