Menu
भैरव चालीसा | Bhairav Chalisa
bhairav-chalisa.jpg

॥ दोहा ॥

श्री गणपति गुरु गौरी पद

प्रेम सहित धरि माथ ।

चालीसा वंदन करो

श्री शिव भैरवनाथ ॥


श्री भैरव संकट हरण

मंगल करण कृपाल ।

श्याम वरण विकराल वपु

लोचन लाल विशाल ॥


॥ चौपाई ॥

जय जय श्री काली के लाला ।

जयति जयति काशी-कुतवाला ॥


जयति बटुक-भैरव भय हारी ।

जयति काल-भैरव बलकारी ॥


जयति नाथ-भैरव विख्याता ।

जयति सर्व-भैरव सुखदाता ॥


भैरव रूप कियो शिव धारण ।

भव के भार उतारण कारण ॥


भैरव रव सुनि हवै भय दूरी ।

सब विधि होय कामना पूरी ॥


शेष महेश आदि गुण गायो ।

काशी-कोतवाल कहलायो ॥


जटा जूट शिर चंद्र विराजत ।

बाला मुकुट बिजायठ साजत ॥


कटि करधनी घुंघरू बाजत ।

दर्शन करत सकल भय भाजत ॥


जीवन दान दास को दीन्ह्यो ।

कीन्ह्यो कृपा नाथ तब चीन्ह्यो ॥


वसि रसना बनि सारद-काली ।

दीन्ह्यो वर राख्यो मम लाली ॥


धन्य धन्य भैरव भय भंजन ।

जय मनरंजन खल दल भंजन ॥


कर त्रिशूल डमरू शुचि कोड़ा ।

कृपा कटाक्ष सुयश नहिं थोडा ॥


जो भैरव निर्भय गुण गावत ।

अष्टसिद्धि नव निधि फल पावत ॥


रूप विशाल कठिन दुख मोचन ।

क्रोध कराल लाल दुहुं लोचन ॥


अगणित भूत प्रेत संग डोलत ।

बम बम बम शिव बम बम बोलत ॥


रुद्रकाय काली के लाला ।

महा कालहू के हो काला ॥


बटुक नाथ हो काल गंभीरा ।

श्‍वेत रक्त अरु श्याम शरीरा ॥


करत नीनहूं रूप प्रकाशा ।

भरत सुभक्तन कहं शुभ आशा ॥


रत्‍न जड़ित कंचन सिंहासन ।

व्याघ्र चर्म शुचि नर्म सुआनन ॥


तुमहि जाइ काशिहिं जन ध्यावहिं ।

विश्वनाथ कहं दर्शन पावहिं ॥


जय प्रभु संहारक सुनन्द जय ।

जय उन्नत हर उमा नन्द जय ॥


भीम त्रिलोचन स्वान साथ जय ।

वैजनाथ श्री जगतनाथ जय ॥


महा भीम भीषण शरीर जय ।

रुद्र त्रयम्बक धीर वीर जय ॥


अश्‍वनाथ जय प्रेतनाथ जय ।

स्वानारुढ़ सयचंद्र नाथ जय ॥


निमिष दिगंबर चक्रनाथ जय ।

गहत अनाथन नाथ हाथ जय ॥


त्रेशलेश भूतेश चंद्र जय ।

क्रोध वत्स अमरेश नन्द जय ॥


श्री वामन नकुलेश चण्ड जय ।

कृत्याऊ कीरति प्रचण्ड जय ॥


रुद्र बटुक क्रोधेश कालधर ।

चक्र तुण्ड दश पाणिव्याल धर ॥


करि मद पान शम्भु गुणगावत ।

चौंसठ योगिन संग नचावत ॥


करत कृपा जन पर बहु ढंगा ।

काशी कोतवाल अड़बंगा ॥


देयं काल भैरव जब सोटा ।

नसै पाप मोटा से मोटा ॥


जनकर निर्मल होय शरीरा ।

मिटै सकल संकट भव पीरा ॥


श्री भैरव भूतों के राजा ।

बाधा हरत करत शुभ काजा ॥


ऐलादी के दुख निवारयो ।

सदा कृपाकरि काज सम्हारयो ॥


सुन्दर दास सहित अनुरागा ।

श्री दुर्वासा निकट प्रयागा ॥


श्री भैरव जी की जय लेख्यो ।

सकल कामना पूरण देख्यो ॥


॥ दोहा ॥

जय जय जय भैरव बटुक स्वामी संकट टार ।

कृपा दास पर कीजिए शंकर के अवतार ॥


Tags
Bhairav
chalisa